नीमच। सुशासन सप्ताह के तहत गुरूवार को नीमच जनपद के ग्राम जवासा में महिलाओं के स्व-सहायता समूह गठन के लिए ग्राम चौपाल आयोजित की गई। ग्राम चौपाल पर स्व-हायता समूह गठन के संबंध में महिलाओं से चर्चा कर, प्रेरित किया गया। इस मौके पर ग्राम जवासा में एक स्व-सहायता समूह का गठन किया गया और स्व-सहायता समूह की सदस्यों की केवायसी एकत्रित की गई। ग्राम जवासा में दो समूह और बनाये जाने की प्रक्रिया जारी है।