मनोहर थाना। आज चांदनी CLF मनोहर थाना में लाख चूड़ी प्रशिक्षण का समापन किया गया। इस प्रशिक्षण में मनोहर थाना ब्लाक की 35 महिलाओं चूड़ी बनाने का 6 दिन तक प्रशिक्षण लिया।
इस लाख चूड़ी प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों ने लाख, मेटल, कांच और सीप की चूड़ियों को बनाने, सजाने, संवारने का कार्य पूरे मनोयोग से सीखा और प्रशिक्षण के दौरान सुंदर-सुंदर चूड़ियों का निर्माण किया।
समापन कार्यक्रम के अवसर पर विशिष्ट अतिथि गोपाल पारेता ग्राम विकास अधिकारी एवं नवीन शर्मा कनिष्ठ सहायक उपस्थित रहे। समापन कार्यक्रम में अतिथि गोपाल पारेता ने आह्वान किया के सभी महिलाएं ऐसी रोजगार मूलक कार्य शुरू करें और अपने घर परिवार को तरक्की की राह पर ले जाएं।
नवीन ने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। FTC के डायरेक्टर चंद्रशेखर सुमन ने महिलाओं को निरंतर सीखने रहने की जरूरत बताई तथा इस कार्य को और अच्छे प्रभावी तरीके से अपनाकर एक बड़ा बिजनेस बनाने पर बल दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवश्यकता पड़ने पर बिजनेस खड़ा करने के लिए और मार्गदर्शन तथा आर्थिक संबल के लिए संस्थान मदद करता रहेगा।
समापन कार्यक्रम के अवसर पर FTC संस्था का स्टाफ, राजीविका ब्लॉक परियोजना प्रबंधक सुनील शर्मा, महेंद्र मीणा, मैनेजर संतोष लोधा एवं स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।