नीमच। सुशासन सप्ताह अन्तर्गत आत्मा परियोजना द्वारा 30 पुरूष और 15 महिला कृषकों का राज्य के अन्दर दो दिवसीय भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण कार्यक्रम के तहत 20 व 21 दिसम्बर 2022 को उद्यानिकी महाविद्यालय मंदसौर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र उज्जैन का भ्रमण करवा कर, उन्नत कृषि तकनीक से अवगत कराया गया है।