नीमच। सुशासन सप्ताह अन्तर्गत आत्मा परियोजना नीमच द्वारा प्रगतिशील कृषकों का राज्य के बाहर 4 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस भ्रमण कार्यक्रम के तहत कृषकों के दल ने 20 दिसम्बर को उद्यानिकी महाविद्यालय झालावाड़ एवं कृषि विज्ञान केन्द्र झालावाड का भ्रमण किया गया तथा 21 दिसम्बर 2022 को मेकेनाडज्ड एग्रीकल्चर फार्म कोटा एवं स्टेट आफ एक्सीलेंस फार स्ट्रेस फ्रूट फार्म का भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण के दौरान कृषकों ने उन्नत उद्यानिकी फसलों की तकनीक की जानकारी प्राप्त की।