नीमच। सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांवों की ओर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्राम स्तरीय अमले द्वारा संबल-2 योजना के हितग्राहियों द्वारा किए गए, पंजीयन का गांव-गांव सत्यापन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को ग्राम जाट में पंचायत सचिव द्वारा संबंल-2 के हितग्राहियों के खेतों पर पहुंचकर, उनका सत्यापन कार्य किया गया।