नीमच। विद्युत वितरण कंपनी 23 दिसंबर को पॉवर ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस कार्य व एब. स्वीच रिपेयर कार्य करेगी। इसके चलते 33/11 केवी बस स्टैंड उप केन्द्र पीटी आर मैन-1 से निकले 11 केवी किर्ती नगर, 44 केव्ही नीमच सिटी, 44 केव्ही महू रोड फीडरों का विद्युत प्रदाय प्रातः 09 बजे से प्रातः 11 बजे तक बंद रहेगा, जिससे इन फीडरों पर जुड़े किर्ती नगर, रावण रूण्डी, नीमच सिटी, इन्द्रा नगर, मेहनोत नगर, शास्त्री नगर, गांधी नगर, कॉलेज रोड़, पटवा कॉलोनी, उदय विहार, हवाई अड्डा रोड़, महू रोड़ आदि का विद्युत प्रदाय प्रभावित होगा। आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।