BREAKING NEWS
NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<     NEWS : रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर ने ग्रामीणों.. <<     NEWS : वाल्मीकि महासभा नगर शाखा ने सौंपा ज्ञापन,.. <<     NEWS : चित्तौड़ अर्बन सहित राजस्थान के प्रतिनिधि.. <<     VIDEO NEWS :बड़े शहरों की मजबूरी खत्म, अब नीमच में ही.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 51 औषधीय पौधों से महका निपानिया आश्रम,.. <<     KHABAR : संस्कारों की ज्योति से होगा ज्ञान का उदय,.. <<     सेगांव में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 का बड़ा वार, 5 साल से.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा चुनाव, उम्मीदवार बनते ही.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रताप नगर सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारीज ने.. <<     सेगांव पंचायत में लापरवाही: पर्यावरण दिवस पर.. <<     महेश्वर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: जनपद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2022, 6:41 pm
KHABAR : जीरन महाविद्यालय में मनाया राष्ट्रीय गणित दिवस, गणितज्ञ रामानुज के के जीवन पर डाला गया प्रकाश, पढ़े हरिओम माली की खबर

Share On:-

जीरन। महाविद्यालय जीरन में प्राचार्य डॉ केएल जाट के निर्देशन में गणितज्ञ रामानुज के जन्मदिवस को राष्ट्रीय गणित दिवस के तौर पर मनाए जाने के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में प्रो रणजीत सिंह चंद्रावत ने गणितज्ञ रामानुज के जन्म, शिक्षा, रुचि व अन्य योगदान के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी साथ ही बताया कि 22 दिसम्बर 2012 से राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाते आ रहे है। 
कार्यक्रम में आगे महाविद्यालय के गणित की प्रोफेसर सीमा चौहान ने रामानुज के विशेष गणितीय विश्लेषण, संख्या सिद्धांत, अनंत संखला  में योगदान की चर्चा की। इसी तारतम्य में प्रो दिव्या खरारे ने कहा कि गणित का महत्व हर व्यक्ति के जीवन में होता है अर्थात संसार में गणित के बिना कुछ भी संभव नहीं है। डॉ बाला शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रामानुज जी ने गणित में कोई ट्रेनिंग नहीं ली थी लेकिन अपने जुनून और उसी के दम पर उन्होंने मात्र 12 साल की उम्र में दुनिया भर में नाम कमाया, उनका जीवन हमें काफी कुछ सिखाता है। 
कार्यक्रम का संचालन प्रो कृष्णा सोलंकी ने किया, जिसमें महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ उपस्थित रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE