भवानीमंडी। नून हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आज दिनांक 22 दिसंबर 2022 को नवोदय विद्यालय पचपहाड़ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नून हॉस्पिटल की डॉ राखी सोनी, डॉ वन्दना पाल ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। नवोदय विद्यालय के 340 छात्रों को प्रातः 10:30 एवं 200 छात्रों द्वारा 3:30 बजे दो चरणों में बालिका स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य स्वच्छता एवं समाज के प्रति जागरूकता प्रदान करना था।
नून हॉस्पिटल की महिला बाल रोग विशेषज्ञ डॉ वंदना पाल ने बताया कि प्रातः काल जल्दी उठना, नियमित रूप से पैदल चलना, दौड़ना, साइकिल चलाना, स्विमिंग एवं व्यायाम योगा मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना ले, स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें, जिससे संक्रामक रोगों से बचा जा सके। रात को जल्दी सोना है, मोबाइल का प्रयोग कम से कम करें इसके अधिक प्रयोग से आंखों की समस्या, मानसिक तनाव एवं अन्य बीमारियां बढ़ती है। नियमित हेल्थ चेकअप करवाएं एवं हरी पत्तेदार सब्जी का प्रयोग करें। अपनी आयु विशेष के अनुसार अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं। शरीर में बी-12 एवं विटामिन D-3 की कमी विटामिन या आयरन पुरको को लें। आपके स्वास्थ्य से संबंधित कोई प्रश्न या आपकी कोई चिंताएं होने पर डॉक्टर या नर्स से बात करें।
इस दौरान हॉस्पिटल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राखी सोनी ने बताया कि किशोरावस्था के समय शरीर में कई बदलाव आते हैं। किशोरावस्था में पोषण की बहुत आवश्यकता होती है क्योंकि इसी समय बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। साथ ही डॉ सोनी ने सभी छात्राओं को गुड-टच, बैड-टच के बारे में विस्तार से बताया। मासिक धर्म के समय स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें। कपड़े के स्थान पर सेनेटरी का प्रयोग करें, जिससे संक्रमण से बचा जा सके। महिलाओं में अधिकतर हीमोग्लोबिन की कमी होती है जिसके लिए फलों एवं सलाद का प्रयोग करें। स्तन कैंसर का पता लगाने के लिए मासिक रूप से स्वयं परीक्षण करें 40 वर्ष के बाद प्रतिवर्ष एक मेमो ग्राफ कराएं। अगर कभी भी आपको कोई लड़का प्रताड़ित करने की कोशिश करता है तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
हॉस्पिटल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवायन चक्रवर्ती ने अपने उद्बोधन में बताया कि स्वस्थ शरीर ही स्वास्थ्य की कुंजी है अपने जीवन को नशे से नशे में डुबोकर बर्बाद ना करें, इसके लिए जागरूक रहें। किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी अनजान व्यक्ति की रिक्वेस्ट एक्सेप्ट ना करें ताकि आप किसी तरीके के साइबर अपराध का शिकार ना बने। अपनी रूचि एवं योग्यता के अनुसार कैरियर का चुनाव करें।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता के वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऑपरेशन मैनेजर ईशा भटनागर, नवोदय विद्यालय की प्रिंसिपल दयाशंकर चतुर्वेदी, एवं स्टाफ उपस्थित था। यह जानकारी हॉस्पिटल की ऑपरेशन मैनेजर ईशा भटनागर ने दी।