मंदसौर। एचडीएफसी बैंक परिवर्तन एवं बाएफ लाईवली हुड्स के संयुक्त तत्वाधान में जिले के सीतामऊ एवं गरोठ विकास खण्ड में क्रियान्वित की जा रही वाड़ी विकास कार्यक्रम के तहत ग्राम हतई के वाड़ी प्रतिभागियों का तकनीकी प्रशिक्षण दिया। जिसमें पौधों में आ रहे रोगों एवं उनका उपचार, समय पर निराई गुडाई के साथ पौषक तत्व देना, अनवांछित टहनियों को हटाना आदि। साथ ही सभी को एक-एक सिकेटियर तथा तार पंजा उपलब्ध कराये गये।
वाडी परियोजना के प्रोजेक्ट लीडर जेएल पाटीदार द्वारा बताया गया कि 47 गांवों में 630 वाड़ी प्रतिभागियों को तकनीकी रुप से सक्षम किया जा रहा है तथा फरवरी 2023 में वाड़ी लगाने हेतु इच्छुक किसानों का नामांकन भी किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान उक्त ग्रामों में सरपंच, उप सरपंच तथा पंचगणों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वाड़ी प्रतिभागी नवीन तकनीक पाकर काफी प्रसन्न हुए साथ ही पंचगणों द्वारा अपने-अपने वार्ड में वाड़ी परियोजना की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक किसानों को जोडने हेतु परियोजना टीम को आश्वस्त किया गया।
इस अवसर पर बाएफ लाईवली हुड्स भोपाल से पधारे लेखाधिकारी नीरज लिटोरिया द्वारा सामग्री का भौतिक सत्यापन कर वाडी विजिट किया गया। उक्त कार्यक्रम में संस्था की और पुरुषोत्तम मीना, अजय पाटीदार, मनीष पंवार, सुखदेव, गायत्री, गुलाबकुंवर, रंगलाल, भेरुलाल पाटीदार, शांतीबाई आदि उपस्थित थे।