मंदसौर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के अतंर्गत की जाने वाली कार्यवाहियों को देखने के लिए रोल प्रेक्षक शोभित जैन मंदसौर एवं देवास जिले के लिए नियुक्त किए गए हैं। प्रेक्षक का यह दूसरा दौरा था। दूसरे भ्रमण के दौरान उन्होंने सभी एसडीएम, तहसीलदारों की जूम वीसी के माध्यम से बैठक कर, अब तक किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जाना तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। बैठक के पश्चात उन्होंने मल्हारगढ़ तथा मंदसौर क्षेत्र के सिंदपन एवं बालागुडा मतदान केंद्रों का भ्रमण भी किया। तथा वहां पर चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में जाना। इस दौरान प्राप्त आवेदनों का भी निराकरण किया।
1 जनवरी 2023 अर्हता तिथि के मान से कार्यक्रम अनुसार फोटो युक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी को किया जा रहा है। इस संबंध मे सभाकक्ष फोटो निर्वाचनक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के संबंध मे 224 मंदसौर एवं 225 मल्हारगढ 226 सुवासरा एवं 227 गरोठ के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्य त्वरित करने के निर्देश दिए। प्रेक्षक का तीसरा भ्रमण 5 जनवरी को होगा।