मंदसौर। संचालक मप्र शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण भोपाल के निर्देशन में जिला आपूर्ति अधिकारी मंदसौर द्वारा बताया गया कि 24 दिसम्बर 2022 को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का जिला स्तर पर आयोजन किया जाना है। जिला स्तर कार्यक्रम जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मंदसौर के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा।