जीरन। भाजपा प्रदेश मंत्री शितिष भट्ट आज गांव चीताखेड़ा में युवा मोर्चा दक्षिण मण्डल द्वारा भाजपा युवा मोर्चा के खेलेगा मध्यप्रदेश के तहत खेल प्रतिभा को निखारने के लिए कार्यक्रम के अंतर्गत भाजयूमो दक्षिण मण्डल द्वारा 6 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था जो आज दिनांक 22/12/22 को समापन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री शितिष भट्ट उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम हिंगोरिया व उप विजेता टीम मत्तयाखेड़ी को पुरुस्कार व ट्रॉफी दी। साथ में जिला महामंत्री सुखलाल पंवार युवा मोर्चा जिला प्रभारी विनीत सेठिया युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अमन शर्मा उपस्तिथ रहे व सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
मण्डल अध्यक्ष अमन शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया व टूर्नामेंट में सहयोग करने पर रामसिंग, मनीष जैन, महेंद्र दांतला, अक्षय जैन, लियाखत मंसूरी, हरीश गॉड, विक्रांत सुथार एवं सभी सहयोगियों को धन्यवाद प्रेषित किया।