मोरवन। नगर की अग्रणी शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मोरवन में राष्ट्रीय गणित दिवस धूम धाम से मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय में गणित मेले का आयोजन किया गया। जिसमे नगर के प्रमुख विद्यालय शासकीय हाईस्कूल शासकीय माध्यमिक विद्यालय, एकलव्य एकेडमी सनफ्लोअर आदि स्कूलों ने शिरकत की, साथ ही नगर गणमान्य नागरिक बंधु भगिनी और बड़ी संख्या अभिभावकों ने विद्यालय के भैया बहिनों द्वारा बनाए गए चार्ट मॉडल आदि का अवलोकन किया और चार्ट मॉडल की खूब सराहना की।
गणित मेले में मुख्य अतिथि के रूप में जनकपुर संकुल प्राचार्य मदनलाल वर्मा एवं घिसालाल धनगर वरिष्ट शिक्षक एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्चना शिक्षण समिति अध्यक्ष रामनारायण जाट ने की।
इस अवसर पर नगर के समाज सेवी नगर सरपंच प्रतिनिधि एवं अभिभावक बंधु भगिनी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की भूमिका विद्यालय प्राचार्य रामेश्वर परमार ने रखी। संचालन आचार्य पंकज सोमानी ने किया एवं आभार प्रकट विद्यालय समिति के सचिव रामनारायण राठौर ने माना।