BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में रस्सी-पेट्रोल.. <<     स्केटिंग ट्रैक पर भोपाल संभाग का तूफान! 70वीं.. <<     KHABAR : स्थापना दिवस पर इंदौर में सियासी बवाल,.. <<     MP बुलेटिन: अफीम नीति पर घमासान, गांधीसागर में.. <<     KHABAR : तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार और.. <<     कॉलेज के भवन पर विभाग का कब्जा या छात्रों के.. <<     KHABAR : 70वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग.. <<     KHABAR : सुभाष भवन पर कब्जे को लेकर छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : धार जिले के बरमंडल में दिवंगत टीआई दिलीप.. <<     KHABAR : हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल का सेवा संकल्प,.. <<     KHABAR : वर्षों से गांव में बसे परिवारों को अब तक.. <<     KHABAR : संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष को भव्य.. <<     REPORT : उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस.. <<     राजा की मुढैरी मारपीट-आगजनी मामले में.. <<     KHABAR : टीआई दिलीप पुरी की मौत पर कांग्रेस का.. <<     मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनुकरणीय.. <<     BIG NEWS : शेयर बाजार में निवेश कर कमाई का सपना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2022, 11:05 am
REPORT : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन के तहत किया तीन दिवसीय सामुदायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, सरपंचों ने सीखा, कैसे करें पानी की शुद्धता की जांच, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जल जीवन मिशन के अंतर्गत रतलाम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा तीन दिवसीय सामुदायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दूसरे दिन रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के सरपंचों तथा पंचायतों के सचिवों ने सीखा कि पानी की गुणवत्ता का परीक्षण कैसे किया जाए। प्रशिक्षक निहारिका व्यास ने सुसंगत तरीके से जल गुणवत्ता की जांच को चरणबद्ध तरीके से समझाया।इस प्रशिक्षण में रतलाम ग्रामीण क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों के सरपंच सचिव तथा जलकर समिति की सदस्य महिलाएं भाग ले रही हैं।

अजमेर से आए राष्ट्रीय मास्टर ट्रेनर आनंद शर्मा ने प्रशिक्षण के दूसरे दिन नल जल योजनाओं का संचालन, संधारण, अपशिष्ट पदार्थों का प्रबंधन, ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों की जिम्मेदारी, स्वच्छ एवं स्वजल ग्राम की परिकल्पना, जल कर की वसूली, जनभागीदारी, समुदाय के रोल समितियों के बैंक खाते आदि बिंदुओं पर गहराई से जानकारी दी।तीन दिवसीय ग्राम स्तरीय सामुदायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ होटल अजंता पैलेस में बुधवार को किया गया। गुरुवार दूसरे दिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जमुना भिड़े उपस्थित थी। अपने उद्बोधन में भिड़े ने सरपंच, सचिवों तथा समिति सदस्यों एवं जल सखियों से कहा कि अपने गांव की नल जल योजना को संभालने में आपकी जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण है। सजग रहकर अपने दायित्व का निर्वाह करें। जल जीवन मिशन ग्रामीण लोगों को विकट जल समस्या से उबार रहा है, खासतौर पर गांव की महिलाओं ने जानलेवा परेशानी से मुक्ति पाई है जिसमें उन्हें कई किलोमीटर दूर से अपने घर के लिए पानी लाना पड़ता था। अब जब शासन ने आपके गांव में जल जीवन मिशन के तहत घरों तक नल के माध्यम से जल पहुंचा दिया है तो जिम्मेदारी बनती है कि इसे संभालकर रखें, कोई भी गड़बड़ी नहीं आने दे। गांव में सतत प्रत्येक घर में नल से जल मिलता रहे।

भिडे ने कहा कि कार्यशाला में बताए गए जल परीक्षण विधि को उचित ढंग से सीखकर अपने गांव वालों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अपने गांव के पानी की नियमित समय अंतराल में जांच करते रहें। साथ ही जल बचाने के लिए भी संरचनाएं बनाकर कार्य करें। कार्यपालन यंत्री पी.के. गोगादे ने जल जीवन मिशन के तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। विभाग के जिला जल सलाहकार आनंद व्यास ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रशिक्षण की रूपरेखा बताई। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस समस्त प्रतिभागी ग्राम डेलनपुर का भ्रमण करेंगे। इस अवसर पर पीआरओ एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य शकील अहमद खान, जिला सलाहकार किरण चौहान, राजस्थान कोटा से आए मास्टर ट्रेनर कमल शर्मा, प्रयोगशाला प्रभारी लोकेश दाहिमा, जितेंद्र पांचाल, दुर्गेश बरोदिया, श्याम भारती, जितेंद्र राव आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा ग्राम पंचायत से आए सरपंच, सचिवों को एफ.टी.के. टेेस्ट कीट का वितरण किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE