BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में रस्सी-पेट्रोल.. <<     स्केटिंग ट्रैक पर भोपाल संभाग का तूफान! 70वीं.. <<     KHABAR : स्थापना दिवस पर इंदौर में सियासी बवाल,.. <<     MP बुलेटिन: अफीम नीति पर घमासान, गांधीसागर में.. <<     KHABAR : तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार और.. <<     कॉलेज के भवन पर विभाग का कब्जा या छात्रों के.. <<     KHABAR : 70वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग.. <<     KHABAR : सुभाष भवन पर कब्जे को लेकर छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : धार जिले के बरमंडल में दिवंगत टीआई दिलीप.. <<     KHABAR : हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल का सेवा संकल्प,.. <<     KHABAR : वर्षों से गांव में बसे परिवारों को अब तक.. <<     KHABAR : संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष को भव्य.. <<     REPORT : उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस.. <<     राजा की मुढैरी मारपीट-आगजनी मामले में.. <<     KHABAR : टीआई दिलीप पुरी की मौत पर कांग्रेस का.. <<     मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनुकरणीय.. <<     BIG NEWS : शेयर बाजार में निवेश कर कमाई का सपना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2022, 11:26 am
REPORT : कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में हुई जिले में महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्‍न योजनाओं की समीक्षा बैठक, अब 26 और 28 दिसम्‍बर को आयोजित होंगे शिविर, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। महिला बाल विकास विभाग द्वारा जिले में संचालित विभिन्‍न योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, महिला बाल विकास विभाग अधिकारी रेलम बघेल, जीएस वर्मा सहित अन्‍य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर गुप्‍ता ने आंगनवाडी कार्यकर्ता और सुपरवाईजर को निर्देश दिये कि आंगनवाडी केन्‍द्र पर सुबह का नास्‍ता और दोपहर का भोजन करते हुए बच्‍चों के फोटो ‘’सम्‍पर्क एप’’ पर अपलोड करें। आंगनवाडी कार्यकर्ता और सुपरवाईजर नास्‍ता और खाने की गुणवत्‍ता भी चेक करें। आंगनवाडी कार्यकर्ता और सहायिका क्षेत्र में सभी गर्भवती महिलाओं से मिले और योजना का लाभ दें। आंगनवाडी कार्यकर्ता कुपोषित बच्‍चों को पोषण आहार देकर, उनके स्‍वास्‍थ्‍य की मानिटरिंग करें। जिले में हितग्राहियों की सम्रग आईडी में नाम ट्रांसफर, जोडने और सत्‍यापन के लिए 26 और 28 दिसम्‍बर को ग्राम पंचायत और नगरी निकायों में शिविर आयोजित किये जाये। जिले में आयुष्‍मान कार्ड बनाने के लिए चलाये जा रहे महा अभियान में पात्र हितग्राहियों को लाये और आयुष्‍मान कार्ड बनवाये। सभी आंगनवाडी कार्यकर्ता महा अभियान में अपने क्षेत्र के नागरिकों को लेकर आये और उनका आयुष्‍मान कार्ड बनवाने में सहयोग करें।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने महिला बाल विकास विभाग द्वारा जिले में संचालित विभिन्‍न योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर शत-प्रतिशत लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने के निर्देश दिये। महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्‍न विभागीय योजनाओं की योजनावार जानकारी लेकर कहा कि प्रत्‍येक पात्र हितग्राही को योजना का लाभ दें। इस बात का विशेष ध्‍यान रखे की कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे। लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करें। सीएम हेल्‍प लाईन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण करें।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि आंगनवाडी केन्‍दों के लिए आंगनवाडी कार्यकर्ता की नियुक्ति की कार्यवाही शीघ्र करें। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने प्रधानमंत्री मातृत्‍व योजना, लाडली लक्ष्‍मी योजना, अडाप्‍ट एन आंगवाडी कार्यक्रम, पोषण आहार के हितग्राहियों, अपूर्ण भवनों को पूर्ण करने, मुख्‍यमंत्री बाल आरोग्‍य संर्वधन कार्यक्रम/पोषण मिशन, सीएम हेल्‍प लाईन समीक्षा की और शत-प्रतिशत लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने के निर्देश दिये।

बैठक में बताया गया कि जिले में प्रधानमंत्री मातृत्‍व योजना में वर्ष 2022-23 में अबतक 08 हजार 819 पंजीयन हुए है। लाडली लक्ष्‍मी योजना 2.0 में अब तक 92 हजार 570 पंजीयन हुए है। जिले में कुल 1860 आंगनवाडी केन्‍द्र है। जिले में आंगवाडी केन्‍द्रों में 03 से 06 वर्ष के 60 हजार 872 बच्‍चे पंजीकृत है। जिले में पोषण आहार में 06 माह से 06 वर्ष के 01 लाख 10 हजार 535 हितग्राही है। अडाप्‍ट एन आंगवाडी कार्यक्रम में आंगनवाडी केन्‍द्र सहयोगकर्ताओ द्वारा अडाप्‍ट किये गये है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE