देवास। जिला आयुष अधिकारी डॉ. गिर्राज बाथम ने बताया कि सुशासन दिवस पर आयुष विभाग 25 दिसम्बर रविवार को प्रातः 10 बजे से आयुष मेले का आयोजन श्याम गार्डन इटावा देवास में किया जा रहा है। देवास जिले के नागरिक शिविर में अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर आयुष विभाग द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ लें। आयुष मेले मे आयुर्वेदिक, होम्योपैथी तथा यूनानी पैथी से निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं औषधि वितरण किया जायेगा तथा आयुष क्योर एप्प (वैद्य आपके द्वारा) सेवा की जानकारी दी जायेगी। बच्चो की प्रतिरक्षा शक्ति वर्धक सुपष्टि योग वितरण व बनाने की विधि समझाई जायेगी। शिविर में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वर्चुवली उद्बोधन किया जायेगा।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. बाथम ने बताया कि शिविर में विभिन्न रोगो में लाभ देने वाले योगाभ्यास का प्रदर्शन, देवारण्य योजना के अंतर्गत औषधिय पौधो की जानकारी व पौधा वितरण किये जायेंगे। पचंकर्म विधा की जानकारी दी जायेगी साथ ही बी.पी., सुगर, वजन इत्यादी की जांच की जायेगी और घर की रसोई में उपस्थित मसालो का औषधिय महत्व भी बताया जायेगा व मानव शरीर के कौन से अंग पर कौन सी औषधि कार्य करेगी यह भी बताया जायेगा। शिविर में दिनचर्या व ऋतुचर्या तथा पोषण, आहार-विहार के बारे में प्रदर्शनी लगाकर जानकारी दी जायेगी।