नीमच। प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में भी आगामी 5 फरवरी 2023 से संत रविदास जयन्ती से विकास यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। यह विकास यात्राएं आगामी 25 फरवरी 2023 तक चलेगी।
एसडीएम डॉ ममता खेडे की अध्यक्षता में जनपद सभाकक्ष नीमच पर विकासखण्ड नीमच के पंचायत सचिवों, पंचायत समन्वय अधिकारियों की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम डॉ खेडे ने विकास यात्रा के रूट की जानकारी देते हुए, विकासखण्ड के दौरान आयोजित होने वाली लोकर्पण, शिला- न्यास कार्यक्रम, हितग्राही सम्मेलन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने निर्देश दिए, कि यदि कोई हितग्राही किसी योजना के तहत लाभ लेने से वंचित रह गया हो, तो उसके आवेदन पत्र संकलित किए जाये। सभी संबंधित मैदानी अमले को यात्रा के दौरान संबंधित गॉवों में उपस्थित रहने, तथा यात्रा की तिथियों का गांव-गांव में प्रचार-प्रसार करवाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जिला पंचायत नीमच के अतिरिक्त सीईओ अरविंद कुमार डामोर, व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।