मनासा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी होली धुलेंडी, रंग पंचमी, रंगतेरस का पर्व आमजन द्वारा मनाया जावेगा जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारीयों को क्षैत्र में जनसंवाद जनसंपर्क व गणमान्य नागरिक, शांती समिती सदस्यो के साथ बैठक आदि हेतु निर्देषित किया गया था जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच, एसएस कनेष के मार्गदर्षन में एसडीओपी मनासा यषस्वी शिंदे, एसडीएम मनासा पवन बारिया व थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व में कंजार्डा में बैठक का आयोजन किया गया।
आगामी त्योहार को लेकर कस्बा कंजार्डा में पुरानी पुलिस चोकी कंजार्डा में एसडीओपी मनासा यषस्वी शिंदे, एसडीएम मनासा पवन बारिया व थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक आरसी दांगी, नायब तहसीलदार श्रृध्दा तिवारी, चोकी प्रभारी कंजार्डा उनि जितेन्द्र सोलंकी द्वारा कंजार्डा मे होली धुलेंडी, रंग पंचमी, रंगतेरस का पर्व शांतीपुर्ण मनाने को लेकर शांती समिती व गणमान्य नागरिको की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें होली धुलेंडी, रंग पंचमी, रंगतेरस का पर्व शांतीपुर्ण तरिके से मनाने व प्रशासन व पुलिस का सहयोग हेतु वालेंटीयर नियुक्त करने के संबध में निर्देष दिये गये।
उक्त बैठक के दौरान वर्तमान सरपंच भुरालाल मालवीय, सचिव रमेश धाकड, मुस्लिम कम्युनिटी के सदर, पूर्व सदर, सउनि भंवरसिंह भुरीया, प्रआर कैलाश भाटी, प्रआर विनोद शर्मा, आर नवीन हाडा आर मुकेश मछार, आर पंकज राठोर व कस्बा कंजार्डा के शांती समिती सदस्य व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।