मनासा। प्रांतीय आह्वान पर ब्लॉक शाखा मनासा के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मंडी परिसर स्थित बालाजी मंदिर पर किया गया। जिसमें आगामी 12 फरवरी को पुरानी पेंशन, पदनाम, क्रमोन्नति जैसे बिंदुओं को लेकर जिला स्तर पर धरना, आंदोलन व ज्ञापन हेतु रणनीति बनाई गई।
बैठक को जिला संगठन मंत्री बद्रीलाल पुरोहित एवं जिला सचिव सुनील शर्मा, मनासा ब्लाक प्रभारी जगदीश बारीवाल एवं ब्लाक अध्यक्ष बलवंत हाडा द्वारा संबोधित किया गया। बैठक का संचालन राकेश पुरोहित द्वारा किया गया।
बैठक में जिला कोषाध्यक्ष भारती बैरागी, बालमुकुंद शर्मा, तहसील अध्यक्ष गोपाल जोशी, रमेश धनोतिया, अजय श्रीवास्तव, मुकुंद दास बैरागी, राहुल कारपेंटर, किरण वधवा, पार्वती राठौर, भगवानलाल नागर, कमलेश कारपेंटर, पंकज शर्मा, सत्यनारायण चौधरी, सतीश गुजराती, विजय तिवारी, रमेश रावत, जगदीश मोदी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।