BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2023, 8:00 pm
BIG REPORT : पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया, बोले- आमजन के जीवन में अमृत बरसाने वाला मोदी सरकार का अमृत बजट, हर वर्ग को समर्पित, पढ़े खबर

Share On:-

निम्बाहेड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के द्वितीय कार्यकाल के अंतिम पूर्ण बजट को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को देश को समर्पित किया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने इसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर आमजन के जीवन में अमृत बरसाने वाला बजट प्रस्तुत किया है। इस बजट में देश के युवाओं, महिलाओं, किसानों, बुजुर्गों सहित हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है।
कृपलानी ने कहा कि केंद्रीय आम बजट 2023-24 सामाजिक न्याय, समानता और समान अवसर की अवधारणा को चरितार्थ करने वाला बजट है। यह “गरीब- कल्याण“, गरीबों को सशक्त और सक्षम बनाने वाला और ग्राम विकास, कृषि विकास, श्रमिक कल्याण, अवसंरचना विकास, पूर्वोत्तर एवं पहाड़ी क्षेत्रों के विकास को समर्पित बजट है। उन्होंने कहा कि अमृत बजट में इनकम टैक्स स्लैब को पांच लाख से सात लाख रुपये कर
देश के सबसे बड़े मध्यम एवं नोकरी पेशा वर्ग को राहत प्रदान की है। इसके साथ ही इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, महिला सशक्तिकरण, किसानों को आर्थिक संबल प्रदान कर सबका साथ, सबका विकास नारे को चरितार्थ किया है।
कृपलानी ने कहा कि वित्त मंत्री सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान इस बजट को सात महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं वाला सप्त ऋषि की तरह सर्व हितेषी बजट बताया, जिसमें समग्र विकास, इंफ़्रा स्ट्रैक्चर निवेश, हरित विकास, युवाओं को अवसर, अंत्योदय एवं वित्तीय क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने को प्रतिबद्धता दर्शायी गई है, जो खुशहाल भारत के सपने को साकार करेगा।
पूर्व यूडीएच मंत्री कृपलानी ने कहा कि बजट में निगम को बॉण्ड जारी करने का प्रावधान कर शहरी विकास के लिए समर्पित किया है, जो देश में नगर निगमों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
केंद्र सरकार के आम बजट पर पूर्व मंत्री कृपलानी के साथ ही पूर्व विधायक अशोक नवलखा, प्रधान बगदीराम धाकड़, भाजपा नगर मंण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, भाजपा पूर्वी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिम ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, कनेरा अध्यक्ष जुगल धाकड़, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष पारस पारख, सुरेश खेरोदिया, प्रदीप मोदी, मोतीलाल आहूजा, उमेश तोतला, वेदप्रकाश चतुर्वेदी, प्रकाश धींग, हरिहर राव, महामंत्री पारस विरवाल, मयंक अग्रवाल, विजय काबरा, उपाध्यक्ष प्रहलाद राजोरा, देवकरण समदानी, श्यामसुंदर मूंदड़ा, गोपाल पंचौली, विमल कोठारी, वर्षा कृपलानी, मंत्री पुष्कर सोनी, कमलेश बनवार, कालू सेन, महिपाल सिंह राणावत, कैलाश अहीर, इंद्रा भाम्भी, पार्षद अविनाश गोठवाल, गजेंद्र सिंह, अतुल सोनी, जगदीश चंद्र माली, प्रेम बाहेती, सुधा सोनी, माया भाम्भी, कला देवी मालवीय, देवयंति शर्मा, संजू कुंवर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, महेंद्र जाखड़, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल शर्मा, एससी मोर्चा अध्यक्ष विजय बैरवा, ओबीसी मोर्चा लाला दशोरा, एसटी मोर्चा अध्यक्ष फतहलाल मीणा, अल्पसंख्यक मोर्चा असलम गौरी सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस बजट को देश के हर वर्ग को सशक्त बनाने वाला बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार जताया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE