शामगढ़। पूरे मध्यप्रदेश में अब वरिष्ठता एवं पुरानी पेंशन की मांग के समर्थन में जोरदार माहौल बन चुका है। भोपाल आयोजन समिति द्वारा निर्धारित स्थान पर 5 फरवरी को प्रदेशभर के कर्मचारी अध्यापक शिक्षक प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता के साथ पुरानी पेंशन बहाली की मांग के संबंध में प्रशासन द्वारा जिस भी स्थान की अनुमति दी जाएगी उसी निर्धारित स्थान पर हम हजारों पेंशन विहीन कर्मचारी एक विशाल आमसभा का आयोजन करके मुख्यमंत्री को एवं मध्य प्रदेश सरकार को अपनी एकजुटता का संदेश देते हुए वरिष्ठता तथा पेंशन बहाली कीमांग पुरजोर ढंग से करेंगे।
ईश्वर फरक्या जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संगठन जिला मंदसौर (एनएमओपीएस एमपी) द्वारा बताया गया है की उज्जैन महाकुंभ सहित हर आयोजन में प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता को प्रमुखता से उठाया गया है। उज्जैन के वीडियो से यह स्पष्ट होता है की कोई भी साथी वरिष्ता की चिंता न करते हुए सभी साथी एनएमओपीएस के संघर्ष मे सहयोग समर्थन सहभागिता करें। हम हर हाल में लेकर रहेंगे।
अपील करते हुए शिक्षक ईश्वर फरक्या ने कहा की साथियों लोहा गरम है अब हमे पीछे नहीं हटना है। हर कर्मचारी यह प्रयास करें कि प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति में निर्धारित स्थान पर 5 फरवरी 2023 रविवार को प्रातः 11ः00 से 4ः00 बजे तक सम्मिलित होकर महासम्मेलन को सफल बनाएं।