नीमच। शहर में बुधवार को खाद्य विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। खाद्य विभाग के अधिकारी बुधवार को एलआईसी रोड़ स्थित अग्रवाल आईसक्रीम की दुकान पर पहुंचे। जहां अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग फ्लेवर की आईसक्रीम के सैंपल लिए।
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त आईसक्रीम पार्लर के संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थी। इन्हीं शिकायतों के आधार पर बुधवार को शाम 7 बजे बाद खाद्य अधिकारी यशवंत शर्मा व टीम ने एलआईसी रोड़ स्थित पार्लर पर पहुंचकर पान फ्लेवर की आईसक्रीम व बादाम शैक के सैंपल लिए। इन सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
वहीं जानकारों की माने तो शंका होने के साथ ही इस संस्थान के संबंध में शिकायत खाद्य विभाग तक पहुंची थी। जिसके आधार पर ही विभागीय अधिकारी और टीम मौके पर पहुंचे।