शाजापुर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन ने नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2023 कार्यक्रम के तहत 01 जनवरी 2023 की स्थिति में मतदाता सूची तैयार करने के लिए रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण एवं अपीलीय अधिकारियों की नियुक्ति की है।
नगरपालिका परिषद शाजापुर के अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, भू अभिलेख अधीक्षक को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अपर कलेक्टर को अपीलीय अधिकारी बनाया है। नगरपालिका शुजालपुर के लिए अनुविभागीय अधिकारी शुजालपर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार शुजालपुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह नगर परिषद मक्सी, अकोदिया, पोलायकलां तथा पानखेड़ी के लिए संबंधित क्षेत्र के तहसीलदारों को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा नायब तहसीलदारों को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। नगरपालिका परिषद शाजापुर एवं शुजालपुर के लिए अपर कलेक्टर शाजापुर एवं शेष नगरपरिषदों के लिए संबंधित क्षेत्र के अनुविभगीय अधिकारी को अपीलीय अधिकारी बनाया गया है।