मंदसौर। शहर के किला रोड निवासी नसीम आयुष्मान योजना से बहुत खुश हैं। उन्होंने अपनी मम्मी का इलाज मंदसौर के प्राइवेट अस्पताल जिसका नाम है, अजय हॉस्पिटल। इस अस्पताल में इन्होंने अपनी मम्मी का इलाज कराया। लगातार इस अस्पताल में 6 दिन तक रहे, लेकिन उनको इलाज के पैसे नहीं देने पड़े। क्योंकि उनके पास आयुष्मान कार्ड था। आयुष्मान कार्ड के होने की वजह से उनका इलाज फ्री में हो गया। यह अल्पसंख्यक समुदाय से हैं तथा आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है। यह मजदूरी करते हैं तथा सब्जी बेच कर अपने घर का खर्चा चलाते हैं। अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। ऐसे समय में आयुष्मान कार्ड योजना इन के लिए वरदान साबित हुई। जिसके कारण इनकी मम्मी का इलाज संभव हुआ। यह कहते हैं कि अगर मेरे पास कार्ड नहीं होता तो, मुझे इलाज कराने में बहुत मुश्किल होती।