मंदसौर। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत 3 फरवरी 2023 को द्वितीय किश्त का वितरण किया जाएगा। अपर कलेक्टर आरपी वर्मा द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम ब्लॉक स्तर पर प्रोजेक्ट/बड़ी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। समस्त ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम में प्रसारण की व्यवस्था कर कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। जिले के समस्त हितग्राही वेबकास्ट लिंक के माध्यम से जुड़कर कार्यक्रम को देख व सुन सकेंगे।