नीमच। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मिले आर्थिक लाभ से अपने स्वयं का साईकिल रिपेयर का व्यवसाय स्थापित कर, सरवानिया महाराज निवासी 40 वर्षिय गोपाल अब आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन गया है। पहले गोपाल साईकिल रिपेयर का काम करता था। उसे अपने परिवार के भरण-पोषण में बहुत परेशानियों का सामना करना पडता था। ऐसे में उसे नगर परिषद के माध्यम से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में पता चला,तो उसने इस योजना के तहत आवेदन किया।
गोपाल को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना यूकों बैंक सरवानिया महाराज से 10 हजार रूपये का ऋण मिला।इससे उसने साईकिल रिपेयर के लिए सामान खरीदा कर,साईकिल रिपेयर का काम प्रारम्भ किया। उसका यह काम-धन्धा चल निकला और गोपाल को इससे अच्छी आमदनी होने लगी।धीरे-धीरे उसने बैंक ऋण भी चुका दिया। इस पर उसे क्रमशः20 हजार एवं 50 रूपये का ऋण पुनःमिल गया। इससे उसने साईकिल रिपेयर के काम को विस्तारित किया। इससे उसकी आमदनी में भी बढोत्तरी हुई।अब वह अपने परिवार का अच्छे से भरण-पोषण कर पा रहा है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत आर्थिक मदद के लिए गोपाल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए, उनका आभार व्यक्त कर रहा है।