नीमच। समाधान एक दिवस के तहत लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से त्वरित सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। ग्राम जावी निवासी पवन कुमार पिता रामनारायण मेघवाल को लोकसेवा केन्द्र नीमच से गुरूवार को मात्र आधे घन्टे में निवासी प्रमाण पत्र मिल जाने से वह काफी खुश है। पवन ने गुरूवार को प्रातः 11.30 बजे लोकसेवा केन्द्र नीमच में निवासी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन दिया और उसे गुरूवार को दोपहर 12 बजे निवासी प्रमाण पत्र मिल गया। तत्काल निवासी प्रमाण पत्र मिल जाने से पवन काफी खुश है, उनका कहना है, कि उसने सोचा ही नही था, कि उसे इतनी जल्दी निवासी प्रमाण पत्र मिल जायेगा। पर यह सम्भव हो सका है, समाधान एक दिवस व्यवस्था से।