नीमच। अपर कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में बुधवार को एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आज 3 फरवरी 2023 को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 की द्वितीय किस्त के अंतरण से संबंधित कार्यक्रम की रूपरेखा एवं जिलास्तर, उपखंड स्तर एवं पंचायत स्तर पर कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में शासन निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे, विकास यात्रा अंतर्गत यात्रा के रूट, यात्रा के दौरान विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरण, पंचायत स्तर पर बी-1 वाचन एवं अभिलेखों के शुद्धिकरण संबंधी कार्यों को संपादित करने करने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख, पीओ डूडा, जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, अधीक्षक भू-अभिलेख आदि उपस्थित थे। बैठक में अपर कलेक्टर ने दोनों ही कार्यक्रमों के सुचारू से संचालन के संबंध में दिशा-निर्देश दिये।