BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2023, 7:16 pm
NEWS : कैब चालक की आंखों में मिर्ची डालकर लूट के मामले का खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर बदमाश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ओला कंपनी के कार चालक की आंखों में मिर्ची डाल, चाकू से डरा, हाथ पैर बांध सड़क किनारे फेंककर कार व नकदी लूट ले जाने के मामले का खुलासा करते हुए सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक  राजन दुष्यंत ने बताया कि बुधवार को सुबह नरपत की खेड़ी पुलिया के पास ओला कंपनी के कार चालक जयपुर के सरजोली थाना जमवारामगढ़ निवासी रोहिताश मीणा पुत्र कन्हैया लाल मीणा की आंखों में चलती गाड़ी में मिर्ची डालकर चाकू से हमला कर हाथ पैर बांध, मुंह पर टेप लगाकर सड़क किनारे फेंक कर गाड़ी व नकदी लूटकर ले जाने की घटना की गंभीरता के मध्यनजर सदर थानाधिकारी हरेंद्र सिंह को मामले का जल्द ही खुलासा करने के निर्देश दिए। थानाधिकारी हरेंद्र सिंह के निर्देशन में थाने की उप निरीक्षक शीतल गुर्जर, हेड कांस्टेबल पुष्पराज सिंह, जगदीश चंद्र, कॉन्स्टेबल हेमव्रत सिंह, बलवंत सिंह, भजनलाल व सुरेंद्र पाल की पुलिस टीम द्वारा इस घटना के खुलासे के लिए प्रयास किए गए। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सहायता एवं गहनता से तफ्तीश करते हुए महत्वपूर्ण सुराग हासिल कर लूट के मामले में आरोपी उदयपुर जिले के दुदालिया थाना फतेहनगर निवासी 26 वर्षीय कन्हैयालाल उर्फ संजय गुर्जर पुत्र बकतावर लाल गुर्जर, चित्तौड़गढ़ जिले के भुपालनगर डाबर थाना भुपालसागर निवासी 21 वर्षीय नारायण लाल पुत्र हमेर लाल गाडरी व उदयपुर के लदाना थाना फतेहनगर निवासी 24 वर्षीय दीप सिंह राठौड़ पुत्र प्रेम सिंह राठौड़ को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रिम अनुसंधान शीतल गुर्जर उपनिरीक्षक द्वारा किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE