आगर मालवा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला का आयोजन जिला पंचायत कार्यालय सभागृह में किया गया। व्याख्यानमाला कार्यक्रम में भैरू सिंह चौहान, गोविंद सिंह बरखेड़ी, अध्यक्ष गायत्री परिवार के मणिशंकर चौधरी पूर्वकालिक सदस्य आमला प्रज्ञा धाम, बाल कल्याण समिति के सदस्य लक्ष्मी नारायण चौहान, ओम मालवीय, प्रेम यादव, हरिनारायण यादव, देवकरण मीणा जिसमें बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यकर्ता प्रस्फुटन समिति के संचालक एवं सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्रा एवं मेंटर्स सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्वागत भाषण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद आगर मालवा के जिला समन्वयक प्रेम सिंह चौहान ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर विधिवत पूजन एवं माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। मप्र जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर विशेष प्रभाव डाला एवं युवाओं के योगदान को राष्ट्र निर्माण हेतु बताया, साथ ही स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होकर देश की प्रगति को नई गति प्रदान होना बताया, पूर्व प्रबंधक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के लक्ष्मीनारायण चौहान ने स्वामी विवेकानंद से जुड़ी बचपन की स्मृतियों को सभागृह में उपस्थित लोगों के साथ में साझा किया जिसे लोगों द्वारा तालियों के साथ सराहा गया। कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण सोनी विकासखण्ड समन्वयक सूसनेर किया व कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथियों का आभार मदनलाल मालवीय विकासखण्ड समन्वयक बडौद ने माना।