BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2023, 8:25 pm
KHABAR : सुजापुर में पर्यटन स्थल पहुंच मार्ग व पूर्व सांसद स्मृति उपवन का भूमिपूजन, अतिथियों ने कहा- विरासत को जीवित रखने के प्रयास किये जाए, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। विकास की पहली सीढी ग्राम के मूलभूत सुविधाओं से जुडी हुई होती है। हमें संस्कृति व विरासत को जीवित रखने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उक्त विचार पिपलोदा तहसील के पर्यटन स्थल माताजी पहुच मार्ग सुजापुर एवं पूर्व सांसद स्व डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय स्मृति उपवन एवं प्रतिमा स्थल के भूमिपूजन के अवसर पर अतिथियों ने व्यक्त किये। कार्यक्रम में महर्षि पतंजली संस्कृत संस्थान के उपाध्यक्ष भरतदास बैरागी, जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, केके सिंह कालूखेडा, बद्रीलाल शर्मा एवं दिनेश व्यास घटवास की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में पहाड़ी माताजी पर्यटन स्थल सुजापुर पहुंच मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी हिमांशु जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री विशेष निधि से लगभग एक करोड़ रूपये की राशि से मार्ग का निर्माण किया जाएगा। लगभग एक किलोमीटर पहाड़ी का यह मार्ग जर्जर हो रहा था, जिसके लिए विधायक डॉ. पाण्डेय लगातार प्रयास कर रहे थे। इस पर्यटन स्थल पर प्राचीन आस्था के माताजी मंदिर पर हजारों की संख्या में पर्यटकों का आवागमन होता है। लगातार आवागमन में हो रही कठिनाई के निराकरण हेतु विधायक डॉ. पाण्डेय ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आग्रह किया, जिस पर इस वर्ष के बजट में लगभग एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। अतिथियों द्वारा पहाड़ी पर्यटन स्थल पर पूर्व सांसद स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय स्मृति उप वन व प्रतिमा स्थल का भी भूमिपूजन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE