BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2023, 11:54 am
REPORT : ग्राम खातेगांव के किसान ने कृषि विभाग की बलराम तालाब योजना से बदली अपनी किस्मत, 40 एकड़ भूमि सिंचित होने से दोगुनी हुई आय, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिले के खातेगांव निवासी किसान गोविन्द सिंह यादव के पास 40 एकड़ भूमि होने के बावजूद खेती से पर्याप्त आमदनी नहीं हो रही थी। लगातार परम्परागत खेती में सिंचाई स्रोत नहीं होने से आमदनी ज्‍यादा नही हो पा रही थी। 10 ट्यूबवेल असफल होने के बाद एक कुआं भी खुदवाया जिसमें 20 फीट के बाद लाल मुरम होने से काम रोकना पड़ा था। 40 एकड़ भूमि में केवल सोयाबीन कपास की खेती होती थी, जिसमें वार्षिक आय तीन लाख रुपए होती थी।

किसान गोविन्द सिंह यादव बताते है बलराम तालाब योजना की जानकारी स्थानीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संतरा मोगरे से प्राप्‍त हूई। योजना का लाभ लेकर बलराम तालाब का निर्माण किया गया। योजना में कृषि विभाग से स्प्रिंकलर सेट भी प्राप्त हुए हैं। तालाब निर्माण के बाद अब संपूर्ण 40 एकड़ भूमि में सिंचाई उपलब्ध हो रही है। किसान यादव बताते है गत वर्ष में 200 क्विंटल सोयाबीन का उत्पादन हुआ है। गेहूं 400 क्विंटल एवं चना 100 क्विंटन के उत्पादन होने से वर्तमान मे मुझे 15 लाख रूपये से अधिक की बचत उक्त खेती से होने लगी है। स्थानीय कृषि अधिकारियों द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे तकनीकी मार्गदर्शन एवं विभागीय सुविधाओं से लाभ लेकर कृषि से आय को दोगुना से अधिक करने में सफल हुआ हूं। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं से ट्रैक्टर, रोटावेटर आदि कृषि यंत्र प्राप्त कर आर्थिक समक्षता प्रदान कर सका हूं। यादव ने किसान हितैषी योजना के संचालन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्‍यमंत्री शि‍वराज सिंह चौहान का बहुत-बहुत धन्‍यवाद दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE