BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : जून का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए.. <<     SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2023, 10:39 am
KHABAR : सीएम राइज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच केंट में अनूठी पहल, अब विद्यार्थियों के जन्मदिन पर लगाएंगे पौधे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सीएम राइज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच केंट में प्राथमिक विंग में पर्यावरण जागरूकता हेतु प्रत्येक विद्यार्थी के जन्मदिन पर एक पौधा रोपित करने की अभिनव शुरुआत की गई। विद्यालय की प्राथमिक विंग की प्रधानाध्यापिका मंजुला धीर ने बताया कि प्रत्येक विद्यार्थी आरम्भ से ही पर्यावरण के महत्व को समझे। इस हेतु प्रत्येक विद्यार्थी के जन्मदिन पर एक या उससे अधिक पौधे लगाये जाएंगे। इसी कड़ी में कक्षा 1 में अध्ययनरत लोकेन्द्र सिंह का जन्मदिन प्राचार्य किशोर सिंह जैन के मुख्य आतिथ्य में उनके माता-पिता की उपस्थिति में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके पिता लक्ष्मण सिंह द्वारा 11 पौधें विद्यालय परिवार को भेंट किये गये। 
प्राचार्य किशोर सिंह जैन ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना उतना ही जरूरी है, जितना हम स्वयं को रखते हैं। पर्यावरण से ही हमें वो सभी चीजें उपलब्ध होती है जिसके कारण आज मानव सुविधा पूर्वक और सुखदाई जीवन व्यतीत कर रहा है। पर्यावरण और प्राणी एक दूसरे पर आश्रित है। अधिक प्रदूषण मानव जाति के लिए खतरा है। अतः वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए। 
प्रधान अध्यापक मंजूला धीर ने अभिभावक लक्ष्मण सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक पौधा एक बच्चें के समान होता है। पौधे की उचित देखभाल कर उन्हें बडा करना चाहिए। इससे मिलने वाली ऑक्सीजन सभी को बिना भेदभाव के मिलती है। आज मौसम में जो परिवर्तन आ रहा है वह पौधों की कमी के कारण ही आ रहा है। इस अवसर पर शिक्षिका शबनम जहां, हेलिना सिंह, बबीता गेहलोत, सफिया सिद्धिकी, रीना चावड़ा, सोनू अहीर व सभी विद्यार्थी उपस्थित थे। अंत में स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आभार कक्षाध्यापक रीना चावड़ा द्वारा व्यक्त किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE