BREAKING NEWS
KHABAR : 96वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ से गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: छतरपुर में ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : खेल मैदान या निर्माण स्थल? नीमच में शुरू.. <<     VIDEO NEWS: राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध.. <<     आदिवासी पारधी समाज की प्रेरणास्रोत शेवराबाई.. <<     VIDEO NEWS: आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में मासूमों पर अचानक.. <<     BIG NEWS : रक्तांचल-3 के कलाकारों ने महाकाल के दरबार.. <<     BIG NEWS : नीमच में नियम तोड़ने वालों पर यातायात.. <<     VIDEO NEWS: राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में.. <<     रतलाम में शिक्षक के ट्रांसफर के विरोध में.. <<     खरगोन में रास्ता पूछने के बहाने हमला कर लूट, 36.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में पहली बार हुआ सामूहिक अर्क विवाह,.. <<     खरगोन के पीपलगोन में लाखों की सीसी सड़क.. <<     VIDEO NEWS: राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर नीमच में.. <<     VIDEO NEWS: जमीन सौदा बना विवाद,भुगतान मांगने पर जान.. <<     BIG NEWS : नीमच में सनातन परंपरा का अनुपम संगम, भड़ली.. <<     KHABAR : राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में भौरासा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2026, 12:58 pm
KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर बी.आर. फाउंडेशन का महाअभियान, अंबेडकर चौराहा पर सकोरे एवं पौधों का वितरण, सार्वजनिक स्थलों पर पक्षियों के लिए लगाए जलपात्र, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था बी.आर. फाउंडेशन द्वारा गुरुवार को नीमच शहर के अंबेडकर चौराहा पर सकोरे एवं पौधों के वितरण का विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नागरिकों को निःशुल्क सकोरे, पौधे एवं विभिन्न प्रजातियों के फूलों के बीज वितरित किए गए।

संस्था द्वारा शहर के विभिन्न सार्वजनिक एवं प्रशासनिक स्थलों, जिनमें एसपी कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय, सीआरपीएफ कैंपस, केंट थाना एवं गांधी वाटिका शामिल हैं, पर पक्षियों के लिए सकोरे रखकर जल संरक्षण एवं जीव संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वितरित सकोरे बाबजी एएसी ब्लॉक के सौजन्य से उपलब्ध कराए गए।

संस्था के सदस्यों ने नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा पक्षियों के संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की अपील की। साथ ही अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया।

संस्था के संस्थापक कृष्ण परिहार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने घर, विद्यालय, कार्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में पौधे लगाने तथा पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि बी.आर. फाउंडेशन पिछले सात वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर समाज सेवा की मिसाल प्रस्तुत कर रही है।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट नरेंद्र मालवीय, प्रदेश महासचिव बलवंत तंवर, जिला अध्यक्ष आयुषी अरोरा, जिला अध्यक्ष कमलेश भमरोठा, जिला उपाध्यक्ष कमलेश पिछोलिया सहित संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE