BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2026, 12:24 pm
KHABAR : बागेश्वर धाम पर छठवां ऑनलाइन हनुमान चालीसा हवन संपन्न, देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु हुए सहभागी, पढे़ भरत यादव की खबर

Share On:-

छतरपुर। बागेश्वर धाम में 4 जून को छठवें ऑनलाइन हनुमान चालीसा हवन का भव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान की शुरुआत 4 दिसंबर 2025 को प्रथम हवन के साथ हुई थी, जिसके बाद यह अभियान निरंतर श्रद्धालुओं को धर्म और संस्कृति से जोड़ रहा है।


छठवें हवन में बागेश्वर सरकार की पावन उपस्थिति में धाम पर पहुंचे लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा की चौपाइयों पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां अर्पित कीं। वहीं ऑनलाइन माध्यम से देश-विदेश के लगभग 1 लाख परिवारों ने अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों, फैक्ट्रियों और कार्यालयों में हवन कर इस आयोजन में सहभागिता निभाई,यह हवन परिवार में सुख-शांति, समृद्धि, आरोग्यता तथा व्यापार और कार्यक्षेत्र में उन्नति की कामना के उद्देश्य से आयोजित किया गया। बागेश्वर सरकार ने बताया कि भारत सहित लगभग 13 अन्य देशों के श्रद्धालु भी इस ऑनलाइन हवन अभियान से जुड़े हुए हैं और नियमित रूप से आहुतियां देकर सनातन परंपराओं को आगे बढ़ा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक हवन से न केवल सनातन धर्म की प्राचीन परंपराओं का संरक्षण हो रहा है, बल्कि विश्वभर के सनातनियों में एकता, श्रद्धा और आध्यात्मिक जागरूकता भी बढ़ रही है। घर-घर हवन की परंपरा पुनर्जीवित होकर समाज को धर्म और संस्कारों से जोड़ने का कार्य कर रही है,इस अवसर पर बागेश्वर सरकार ने आगामी सातवें ऑनलाइन हनुमान चालीसा हवन की घोषणा करते हुए श्रद्धालुओं से 17 जुलाई को हवन में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई सातवा हवन को बागेश्वर धाम से यह विशेष अनुष्ठान पुनः आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक परिवारों को जुड़कर हवन की आहुतियां अर्पित करनी चाहिए।पूरे अनुष्ठान का संचालन और मंत्रोच्चारण रसाचार्य द्वारा वैदिक विधि-विधान के साथ कराया गया, जिसके साथ श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से हनुमान चालीसा का पाठ एवं हवन संपन्न किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE