नीमच। स्थानीय घंटाघर क्षेत्र स्थित छोटी मंडी मस्जिद के समीप निवासी एवं जनता टायर वाले रहीम पहलवान कुरैशी की पत्नी तथा नईम भाई एवं नदीम भाई की माताजी का शुक्रवार, 5 जून को निधन हो गया।
जनाजे की नमाज जुम्मे की नमाज के बाद अदा की गई, जिसके पश्चात उन्हें महू रोड स्थित छावनी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
परिजनों द्वारा बताया गया कि मरहूमा की फातेहा शनिवार प्रातः 8.30 बजे छोटी मंडी मस्जिद में आयोजित की जाएगी। वहीं शोकसभा (ताज़ियत) उनके निज निवास, छोटी मंडी मस्जिद के पास आयोजित रहेगी। परिवारजनों एवं समाजजनों ने मरहूमा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।