नीमच। शहर में आज गुरूवार को चांद नजर आते ही माहे मुबारक रमजान की शुरुआत हो गई। शुक्रवार को मुस्लिम समाज द्वारा पहला रोजा रखा जाएगा। इसी के साथ एक माह तक मसजिदों और घरों में विशेष इबादतें की जाएगी। रमजान का मुबारक महीना इस बार मोमिनों के सब्र का पूरा इम्तिहान लेगा। भीषण गर्मी में 15 घंटे से अधिक समय तक भूख और प्यास बर्दाश्त करना होगी। खुदा के दरबार में अपनी अर्जी लगाने के लिए रोजेदारों ने भी पूरी तैयारी कर ली है। इस वर्ष रोजा मोमिनों के लिए न सिर्फ खास है बल्कि बेहद मुकद्दस भी माना जा रहा है। शहर के सभी मसजिदों में रोजाना सामूहिक इफ्तार किया जाएगा।