नीमच। शहर के शहीद पार्क में शहीद दिवस पर कार्यक्रम हुआ, जिसमें भाजपा अजा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमाओं पर पुष्पमाला अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने देश को आजादी दिलाने के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया। वहीं, देश की आजादी के लिए शहीद हो गए। इनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। वहीं, सामाजिक सद्भाव और आपसी प्रेम से रहते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन यादव, विशाल व्यास, जिला मंत्री लोकेश सलोना, गजेंद्र लाला कर्णिक, मोनू पंवार, अमन भंरग, करण नकवाल, मोंटू सलोना, सूरज कुंगर सहित समाजसेवी रोहित नरवले, चंदन बख्तरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं अंत में आभार जिला महामंत्री पुष्कर सिंह चौहान ने माना।