BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2023, 8:44 pm
NEWS : वैदिक मिशन मुंबई के अध्यक्ष डॉ. सोमदेव शास्त्री पहुंचे चित्तौड़, पद्मिनी आर्ष कन्या गुरुकुल चित्तौड़गढ़ में वेदों में राष्ट्रवाद विषय पर आयोजित संगोष्ठी को किया संबोधित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जो व्यक्ति धन के लालच एवं विषय भोगों व व्यर्थ की इच्छाओं में नहीं फँसता वही धर्म के मर्म को जान सकता है। यह विचार वैदिक मिशन मुंबई के अध्यक्ष डॉ. सोमदेव शास्त्री ने पद्मिनी आर्ष कन्या गुरुकुल चित्तौड़गढ़ में वेदों में राष्ट्रवाद विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर सत्र अध्यक्ष व्यक्त किए।

इस अवसर पर अमेरिका स्थित भारतीय राजदूतावास वाशिंगटन डीसी में सांस्कृतिक राजनयिक एवं भारतीय संस्कृति शिक्षक रहे डॉ. मोक्षराज ने प्रमुख वक्ता के रूप में बोलते हुए कहा कि हमारे देश की संस्कृति सबसे महान है । यहाँ भिक्षा माँगकर भी वेदों की रक्षा की जाती रही है। भारत के जीवन दर्शन में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य व शूद्र को एक दूसरे का पूरक व अटूट सहयोगी बताया है। उन्होंने कहा कि हमें वेदों की ओर लौटना होगा ताकि हम संपूर्ण विश्व को सुदृढ़ व सशक्त समाज का ढाँचा पुनः प्रदान कर सकें । वेद गोष्ठी के समापन समारोह में डॉ. अनिल, रवि चड्ढा व देवेंद्र सिंह शेखावत आदि ने भी विचार व्यक्त किए ।

कार्यक्रम का संचालन आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के मंत्री जीव वर्धन शास्त्री ने किया । वेद गोष्ठी में राजस्थान सहित दिल्ली हरियाणा पंजाब मध्य प्रदेश नागालैंड छत्तीसगढ़ बिहार एवं मुम्बई के 18 विद्वानों ने शोध व्याख्यान प्रस्तुत किए तथा गुरुकुल की छात्राओं ने सत्यार्थ प्रकाश, ऋग्वेदादिभाष्यभूमिका, आर्य समाज के इतिहास तथा महर्षि दयानंद के जीवन पर भाषण दिए एवं हवन कराया। जालंधर के राजेश अमर प्रेमी ने देशभक्ति भजन सुनाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE