BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2023, 5:37 pm
KHABAR : विजयवर्गीय महिला मंडल की महिलाओं ने सोलह श्रंगार कर निकाली ईसर जी की प्रतिमाओं की झेल, कलश सिर पर रखकर उत्साह के साथ शामिल हुई बालिकाएं, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। भँवर जी म्हाने पूजन दो गणगौर सखीया म्हारो करे इंतजार..... बन्ना रा वीराजी जयपुर जायजो जी वट से लाजो जी तारा सी चुनरी.... गणगौर के लोक गीतों पर नृत्य करते हुवे विजयवर्गीय महिला मंडल की महिलाओं ने सोलह श्रंगार के साथ सजधज  कर  श्रृंगारित ईसरजी व गणगौर   प्रतिमाओं व कलश को अपने सिर पर रख कर गणगौर की  झेल निकाली। झेल में छोटे छोटे बच्चे ईसरजी (शिवजी)व गणगौर ((पार्वतीजी)का स्वांग किये हुवे आकर्षण का केंद्र थे।  
मंगलवार को विजयवर्गीय महिला मंडल  ने मुरलीमनोहर मन्दिर प्रांगण से बेंडबाजो के साथ समाज की महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर गणगौर की झेल निकाली जिसमे महिलाओं ने अपने सिर पर ईसरजी (शिव जी)व गणगौर (पार्वतीजी) का दूल्हा दुल्हन के रूप में  श्रृंगारित प्रतिमाएं उठा रखी थी । गणगौर की झेल का समाज की कार्यकरणी ,युवा संगठन,व मित्रमंडल ने पुष्पवर्षा व स्वल्पाहार  के साथ स्वागत किया।    गणगौर पर्व के इस अवसर ओर महिलाओं ने गणगौर के लोक गीतों पर रास्ते भर नृत्य करते हुवे  विजयर्गीय समाज की धर्मशाला  पहुची जहा पर  महिला मंडल ने ईसरजी व गणगौर जी की शोभायात्रा में शामिल सभी महिलाओं का पुष्पवर्षा  करते हुवे स्वागत किया। महिला मण्डल द्वारा  अवसर पर महिलाओं की चेयर रेस,कलश सजाओ, अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमे विजेताओं को महिला मंडल द्वारा पुरुस्कृत किया गया। विजयवर्गीय महिला मंडल  की अध्यक्ष श्री मति आशा गोपाल विजयवर्गीय,सचिव गायत्री राकेश विजयवर्गीय ने गणगौर पर्व  पर निकली  झेल समारोह की सफलता पर सभी का आभार माना है

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE