नीमच।सिंधु सेना महिला संगठन द्वारा बुधवार को दोपहर 1:00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर नवागत एसपी श्री अमित तोलानी का स्वागत किया गया इस मौके पर उन्हें भगवान झूलेलालजी की तस्वीर एवम् गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया । इस मौके पर सिंधु सेना महिला संगठन जिला अध्यक्ष लक्ष्मी प्रेमाणि, हिना गोविंदानी, प्रगति बुधवानी, खुशबू आठवानी, ज्योति खंडेलवाल, राष्ट्र सेविका समिति जिला कार्रवाई का अनुष्का नरेला, संगीता जैन सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।