BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2023, 1:02 pm
BIG NEWS : मोदी हटाओ-देश बचाओ के पोस्टरों से पटा नीमच, आम आदमी पार्टी ने लगाया बड़ा आरोप, बोले- प्रशासन नहीं करता कोई कार्रवाई, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। गत रात्रि आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पूरे नीमच में जगह जगह मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर चिपकाए और अलग-अलग स्थानों पर बड़ी संख्या में पोस्टर लगा दिए। इसकी भनक लगते ही ताबड़तोड़ जगह-जगह से पोस्टर हटाने और जो पोस्टर नहीं हटे उन पर हरा कलर पोतकर मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टरों को रंग दिया गया। जो कि नीमच शहर के विभिन्न स्थानों पर हरे रंग से रंगे हुए स्टीकर पोस्टर को देखकर लगाई जा सकती हैं। 
आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रभारी नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि जब कांग्रेस का कोई बड़ा नेता आता है तो पूरे शहर को पोस्टर, बैनर, झंडों से पाट दिया जाता है। वहीं पर हाल ही में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के आने पर भाजपा के नेताओं ने भी पूरे नीमच शहर को पोस्टर बैनर और होर्डिंग्स से पाट दिया था। दोनों ही समय 4 से 5 दिन तक भाजपा और कांग्रेस के पोस्टर बैनर लगे रहे। वहीं पर अगर सत्तारूढ़ भाजपा की बात करें तो आज भी शहर में विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग्स, बैनर पोस्टर और झंडे लगे हुए हैं। लेकिन प्रशासन उस पर कोई कार्रवाई नहीं करता है। 
नवीन अग्रवाल ने सवाल उठाया कि क्या बाबा साहब के संविधान में ऐसा कोई उल्लेख है कि सिर्फ सत्तारूढ़ पार्टी यह सब कर सकती हैं और विपक्ष को कोई अधिकार नहीं है। क्या लोकतंत्र में विपक्ष को विरोध स्वरूप अभिव्यक्ति व्यक्त करने का हक नहीं है। पोस्टर हटाने और हरा रंग पोतने वाले जिम्मेदारों को संविधान के अनुरूप सभी दलों के साथ एक समान व्यवहार करना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE