नीमच। शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित कालका माता मंदिर में नवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा हैं। आज रामनवमी के उपलक्ष्य में शाम को मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। मंदिर के पुजारी ने शहर की धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर प्रसादी का लाभ लेने का अनुरोध किया है।