नीमच। 1 अप्रैल को मूर्ख दिवस बनाने की परंपरा है, लेकिन सकारात्मक दृष्टि से विचार किया जाए तो यह हंसी दिवस मानना होगा। इस हास्य दिवस को सुतली बम के धमाके से आरंभ कर फुलझड़ी का प्रकाश फेलाकर योग्य व हास्य समारोह का विश्राम किया जाएगा।
रोटरी डायमंड के अध्यक्ष दीपक ऐरन की उपस्थिति में योग प्रेमी गुणवंत गोयल के मार्गदर्शन में संचालित 11 दिवसीय योग शिविर का समापन 1 अप्रैल हास्य दिवस को अनूठा अनुभव के साथ विश्राम किया जाएगा। हास्य दिवस पर उपस्थित साधक साधिका एक दूसरे को मूर्ख बनाते हुए हास्य प्रकट करें। यदि मूर्ख बनकर या बनाकर हास्य उत्पन्न होता है, तो हास्य अच्छा है । इस सिद्धांत को ध्यान में रखकर कुछ अच्छा करने के संकल्प के साथ विश्राम किया जाएगा।
शिविर संयोजक आशीष गर्ग (बामनबर्डी) व संजय यादव (पत्रकार) ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शिविर से प्रेरणा लेकर हमने शीघ्र योग्य आयुर्वेदिक चिकित्सा का विशाल शिविर लगाने का संकल्प लिया है। जिसमें आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा के साथ संपूर्ण शरीर की जांच कर उपस्थित साधकों का मार्गदर्शन किया जाएगा।