BREAKING NEWS
KHABAR : इंदौर में कीचड़ में बैठकर.. <<     उज्जैन में 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' स्टाइल में.. <<     KHABAR : नीमच में पहुंची संत रामपाल महाराज की.. <<     BIG UPDATE: MP में भारी बारिश का कहर! पन्ना समेत कई.. <<     BIG NEWS : सीबीएन का बड़ा शिकंजा, अंधेरे में हो रही थी.. <<     BIG NEWS : नरोत्तम को देख समर्थक बोले- देखो-देखो शेर.. <<     Vacancy Update: MP में 60 हजार शिक्षक पदों का बड़ा अपडेट! MPTET.. <<     उज्जैन पहुंचे क्रिकेटर तिलक वर्मा, गर्भगृह.. <<     JOB : नौकरी-अप्रेंटिसशिप की राह होगी आसान, अगस्त.. <<     भगवान श्री रामकुल्लेश्वर महादेव का 46वां भव्य.. <<     KHABAR : जनविश्वास अभियान में कलेक्टर का दौरा,.. <<     रतलाम कलेक्ट्रेट में हाई वोल्टेज ड्रामा,.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में विधायक विपिन जैन का औचक.. <<     KHABAR : अभिनेता मनोज जोशी भस्म आरती में हुए शामिल,.. <<     उज्जैन में विकास कार्यों के निरीक्षण पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सड़क किनारे मिला लापता युवक का.. <<     BIG VIDEO: उज्जैन जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड.. <<     बनास नदी उफान पर, पुल के ऊपर बहा पानी;.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2023, 6:07 pm
NEWS : नौ दिवसीय अखंड राजयोग तपस्या का समापन, चैतन्य नौ देवियों की पूजन व अर्चन के साथ हुआ धार्मिक आयोजन संपन्न, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ब्रह्माकुमारीज़ प्रतापनगर सेवा केंद्र पर पर नवरात्रि में चल रही नौ दिवसीय अखंड राजयोग तपस्या का समापन चौतन्य नौ देवियों की पूजन व अर्चन के साथ संपन्न हुआ । इस अवसर पर चौतन्य नौ देवियों की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही । सेवा केंद्र पर भाई बहनों ने गरबा नृत्य भी किया । बीके आशा दीदी ने बताया कि साधारण से साधारण नारी शिव पिता से योग लगाकर शिव शक्ति बन जाती है । शिव और शक्ति दोनों एक दूसरे के पूरक हैं । बिना शिव के शक्ति नहीं और बिना शक्ति के शिव नहीं स संसार के परिवर्तन के लिए परमात्मा शिव ने अपनी शक्तियों को प्रकट कराकर  संपूर्ण विश्व से असुरों का अंत करवाया । जिस के यादगार के रूप में हम नवरात्रि पर्व मनाते हैं। वर्तमान में मनुष्य अपने स्वभाव संस्कारों से असुर बनते जा रहे हैं। मानवता प्रेम एकता भाईचारा  संसार से लगभग समाप्त सा हो गया है । दानवता नफरत ने संसार में अपना साम्राज्य स्थापित कर दिया है । इस संसार को पुनः राम राज्य बनाने के लिए परमात्मा शिव धरा पर आकर राजयोग की शक्तियों से अपना दिव्य कर्तव्य वर्तमान में कर रहे हैं। जिससे संसार में दानवता  खत्म हो मानवता बनी रहे  यही नवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य है। मधुदीदी, अनीता दीदी सबको राजयोग का अभ्यास कराया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE