BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2023, 4:19 pm
BIG NEWS : आशा, उषा, आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा की कार्यकर्ता और तपती दोपहरी का समय, जब तय समय पर पहुंची विधायक से मिलने तो मिली निराशा, फिर फूल लगाकर की नारेबाजी, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। आशा, उषा, आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा की कार्यकर्ता आज विधायक दिलीप सिंह परिहार को ज्ञापन देने उनके सरकारी आवास पर पहुंची। आशा उषा कार्यकर्ता 11 बजे से ज्ञापन देने हेतु नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार का इंतजार करती रही। लेकिन पौने दो बजे तक विधायक दिलीप सिंह परिहार नहीं पहुंचे। 
आशा उषा कार्यकर्ताओं का कहना था कि हमें विधायक द्वारा 11 बजे का समय दिया गया था। हम धूप में भूखे प्यासे बैठकर विधायक का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन वो अभी तक नहीं आए, ना ही उनका कोई मैसेज मिल पा रहा है। इस दौरान विधायक निवास के बाहर फुल लगाकर नारेबाजी करती रही। 
बताते चलें कि आशा उषा कार्यकर्ताएं 15 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। इनकी हड़ताल को चलते 18 दिन हो गए हैं।लेकिन सरकार की ओर से इनकी मांगों की सुनवाई नहीं हो रही है। इनकी मांग है कि हमें बहुत अल्प वेतन दिया जा रहा है। हमारे वेतन में न्यायपूर्ण वृद्धि की जाए और जीने लायक वेतन दिया जाए। आशाओं को 10000 एवं पर्यवेक्षकों को 15000 वेतन दिया जाए। हमें नियमित किया जाए। यहां उल्लेखनीय है कि आशा और उषा कार्यकर्ताओं के हड़ताल पर जाने से प्रदेश की मैदानी स्वास्थ्य सेवाएं और अभियान बुरी तरह प्रभावित हो गया है। कई योजनाओं का संचालन ठप हो गया है। ज्ञापन देने हेतु बड़ी संख्या में आशा उषा पर्यवेक्षक विधायक निवास के बाहर मौजूद रही। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE