डबरा। शहर के अर्रू गांव में पालतू कुत्ते की एक युवक द्वारा डंडों से मारकर निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद मृतक कुत्ते को कार में लेकर मालिक पीएम और पुलिस की कार्यवाही को लेकर थाने के चक्कर काट रहे हैं। जानकारी के अनुसार आर्रु गांव निवासी जीतेंद्र ने लेब्रा ब्रांड के कुत्ते को पाल रखा था और उनका बेटा उसे घुमाने गांव में लेकर गया था। इसी दौरान शराबी युवक बबलू बाथम ने कुत्ते को छुड़ाकर निर्मम तरीके से डंडे मार कर उसकी कमर तोड़ दी इतना ही नहीं बबलू कुत्ते को लेकर रेलवे ट्रैक पर पहुंचा। और उसे मरने के लिए छोड़ आया। इस बात की जानकारी लगते ही परिजन कुत्ते को लेकर आए और सिटी थाने में मामला भी दर्ज कराया। लेकिन इस दौरान कुत्ते की मौत हो गई। और अब कुत्ते के मालिक जीतेंद्र मृतक कुत्ते को कार में रख पीएम कराने और पुलिस कार्यवाही को लेकर थाने के चक्कर काट रहे हैं। हालांकि इस दौरान उन्हें पशु चिकित्सक के आने का इंतजार है। तब जाकर कुत्ते का पीएम हो सकेगा। और पुलिस पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपी पर धाराओं के तहत कार्यवाही करेगी।