BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2023, 4:42 pm
NEWS : नून हॉस्पिटल के 15 वें स्थापना दिवस पर निःशुल्क परामर्श एवं चिकित्सा शिविर सम्पन्न, मरीजों को मिला विशेषज्ञ चिकित्सकों का मार्गदर्शन, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

भवानीमंडी। मानव सेवा के लिए समर्पित नून हॉस्पिटल की स्थापना को 15 वर्ष पूर्ण होने पर निःशुल्क परामर्श एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सर लॉर्ड जी.के. नून सा. द्वारा 4 अप्रैल 2008 को नून हॉस्पिटल की स्थापना की गई। जिसकी 15वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। 
नून हॉस्पिटल के स्थापना दिवस के अवसर पर हॉस्पिटल मे निःशुल्क परामर्श एवं चिकित्सा शिविर में आने वाले मरीजों की जांचों में 15 प्रतिशत की रियायत, मोतियाबिन्द ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशरन एवं महिलाओं के लिए हिमोग्लोबिन की निःशुल्क जांच की गई।
इस अवसर पर शिविर में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरी रूपम श्रीवास्तव ने 103 नैत्र रोगियों की जांच एवं परामर्श दिया एवं निःशुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन के लिए 22 मरीजों का चयन किया गया, जिनका आगामी दिनों में निःशुल्क मोतियाबिन्द ऑपरेशन किया जायेगा। शिविर में 42 महिलाओं के हिमोग्लोबिन की निःशुल्क जांच की गई।
शिविर में इन्टरनल मेडिसिन, डॉ. कर्नल चेतन शारदा, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरी रूपम श्रीवास्तव, वरिष्ठ जनरल सर्जन डॉ. के.सी. गुप्ता, जनरल फिजीशियन डॉ. रईस खान, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बन्दना पॉल, जनरल सर्जन डॉ. जिगनेश माहिदा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शानू श्रीवास्तव, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. कोशलेन्द्र वेगड़, सहायक नैत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल महला, पैथोलॉजिस्ट डॉ. कनक गुप्ता, फ़िज़ियोथेरेपिस्ट डॉ. जय नारायण सिंह आदि ने अपनी सेवाऐं दी।
शिविर में 312 से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।
इस अवसर पर हॉस्पिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवब्रत मुखर्जी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी देबयान चक्रवर्ती, मेनेजर ऑपरेशन ईशा भटनागर, समस्त डॉक्टर एवं स्टॉफ उपस्थित थे। यह जानकारी हॉस्टिल के जन सम्पर्क अधिकारी प्रताप सिंह झाला ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE