BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2023, 7:00 pm
NEWS : शासकीय संत पुरोहित ने कहा- श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ के अष्टदश कल्याण महाकुंभ से जग रही राम नाम की अलख, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निंबाहेड़ा। शासकीय संत राकेश पुरोहित ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ के अष्टदश कल्याण महाकुंभ के माध्यम से न केवल कल्याण नगरी वरन दूर दूर तक राम नाम की अलख जगने लगी है। 
पुरोहित सोमवार संध्या वेला में वेदपीठ परिसर में ठाकुरजी की संध्या आरती के पश्चात आयोजित संकीर्तन मय हरि नाम महिमा एवं प्रभु प्रेम सत्संग कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राम नाम की महिमा बखान करते हुए कहा कि राम नाम हृदय बीच राखो, जब जागो तब लिया करो, राम नाम मिश्री से मिठों बरभर प्याला पिया करो। उन्होंने नगरवासियों एवं समस्त कल्याण भक्तों का आह्वान किया कि राम नाम की महिमा को अंगीकार करते हुए महाकुंभ के सवा ग्यारह  करोड़ राम नाम जाप के अनुष्ठान को द्विगुणित करने में कोई कोर कसर नहीं रखे। 
इस दौरान उन्होंने लगभग 3 घण्टे तक कार्यक्रम में मौजूद कल्याण भक्तों, आचार्यों, बटुकों के साथ मन भावन रूप में राम नाम का संकीर्तन कराकर परिसर को राममयी बना दिया। प्रारंभ में पुरोहित ने प्रभु श्री राम एवं ठाकुरजी की पूजा अर्चना की वहीं वेदपीठ की ओर से पदाधिकारियों द्वारा उनका तुलसी माला एवं उपहरणा से स्वागत किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE