पिपलिया रावजी। अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के ओजस्वी वक्ता रामनिवास महाराज के मुखारविंद से ग्राम पिपलिया रावजी में 22 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत होगी। इसको लेकर आयोजक नीमच जिले के प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर को निमंत्रण हेतु उनके निवास पर इंदौर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रभारी मंत्री को निमंत्रण दिया। 21 अप्रैल से 28 अप्रैल तक होने वाले इस आयोजन में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है तथा आयोजन को लेकर ग्रामीण जनों एवं आसपास के क्षेत्र में काफी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है इस हेतु पिपलियारावजी के पूर्व सरपंच नंदकिशोर नागदा, गोपाल नागदा, गोपाल शर्मा सहित कई ग्रामीण जन उपस्थित रहे।